औरैया, नवम्बर 28 -- थाना क्षेत्र के याकूबपुर गांव में एक 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही बेला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए औरैया चिचोली भेज दिया। अचानक हुई इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई और मृतक के घर पर कोहराम मच गया। मृतक 25 वर्षीय जीवन पुत्र स्वर्गीय नन्दलाल मजदूरी का काम करता था। वह अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था। उसके भाइयों में सतेंद्र, कल्लू, प्रमोद और प्रदीप शामिल हैं। परिजनों के अनुसार, जीवन सुबह तक सामान्य था, लेकिन कुछ देर बाद घर के छोटे बच्चों ने उसे कमरे के अंदर फांसी पर लटका देखा। बच्चों ने शोर मचाकर परिवार और ग्रामीणों को बुलाया, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर बेला थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम टीम के साथ मौके पर पहु...