आजमगढ़, अप्रैल 9 -- आजमगढ़, संवाददाता। पवई थाना क्षेत्र के पवई गांव में बुधवार की रात अज्ञात कारणों से मड़ई में आग लग गई। जिससे मड़ई में बंधी चार बकरियों की झुलस कर मौत हो गई। गांव के लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। पशुपालक ने लाखों रुपये का नुकसान होना बताया है।पवई गांव निवासी हीरालाल घर के पास मड़ई डालकर बकरी पालन किया है। बुधवार की रात परिवार के लोग सो रहे थे। रात में अज्ञात कारण से मड़ई में आग लग गई। आग के विकराल रूप लेने पर लोगों को जानकारी हुई। पशुपालक के शोर मचाने पर गांव के लोग मौके पर गए। आग से झुलसकर चार बकरियों की मौत हो गई। गांव के लोगों ने आग पर काबू पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.