गंगापार, अप्रैल 23 -- अज्ञात कारणों से दो घरों में आग लगने से घर गृहस्थी का हजारों का सामान और तीन भैंसें झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गयीं। पीड़ित की सूचना पर पहुंच ग्रामीणों और पुलिस ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन सूचना के बाद भी दमकल कर्मी घटना स्थल तक नहीं पहुंच पाये। क्षेत्र के बखार गांव निवासी श्याम बिहारी यादव और हौसला प्रसाद यादव के घर में दोपहर में आग की लपटें और धुआं देख चीख पुकार मच गई। पीड़ित परिवारों ने 112 डायल कर पुलिस को भी सूचना दी । मोहल्ले के लोगों और पुलिस कर्मियों ने किसी तरह आग बुझाई। यह भी पढ़ें- अज्ञात कारणों से दो घरों में लगी आग, हजारों का सामान जला आग कैसे लगी , फिलहाल इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। आग की लपटों में घर गृहस्थी के सामान, अनाज ,भूसा आदि जलकर राख हो गये। तीन भैंसें भी आग से जलकर गंभीर रूप स...