सिद्धार्थ, मई 11 -- भवानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भवानीगंज थाना क्षेत्र के भड़रिया चौराहे पर एक किराने की दुकान में शनिवार की रात करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। लोगों ने बुझाने की कोशिश की पर सफल नहीं हो सके। आग लगी में करीब चार लाख का सामान जल कर राख हो गया।भवानीगंज थाना क्षेत्र के खानतारा गांव निवासी गोपाल चौरसिया पुत्र तिलक राम भड़रिया चौराहे पर किराने की दुकान चलाते हैं। प्रतिदिन की तरह शनिवार की रात में दुकान बंद करके अपने घर सोने चले गए। स्थानीय लोगों ने रात में दुकान से धुआं उठते देखा तो आग बुझाने में जुट गए। यह भी पढ़ें- टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, लाखों की क्षति किसी ने घटना की सूचना दुकानदार को दी। पीड़ित दुकानदार गोपाल चौरसिया भी मौके पर पहुंच गए। जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक दुकान में रखा सामान जल कर राख हो गया। प...