बस्ती, अप्रैल 10 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। हर्रैया थानाक्षेत्र में बीती रात अज्ञात कारणों से एक मोबाइल टॉवर में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना रात करीब एक बजे खमरिया सुजात गांव के पश्चिम स्थित एक कंपनी के संचालित टॉवर की है। गांव निवासी संजीव सिंह के खेत में यह टॉवर लगा हुआ है। देर रात अचानक टॉवर में आग लग गई। आग की तेज लपटें देखकर वहां मौजूद टॉवर कर्मी अपनी जान बचाकर भाग निकला। शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। आग की भयावह लपटों को देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। पास में खड़ी गेहूं की फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई थी कि कहीं चिंगारी खेतों तक न पहुंच जाए और बड़ा हादसा न हो जाए।ग्रामीणों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.