जौनपुर, मई 21 -- खुटहन (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। हैदरपुर गांव में गुरुवार की भोर लगभग दो बजे बृजेश यादव के खपरैल के कच्चे मकान से अचानक आग की लपटें उठने लगी। संयोग अच्छा था कि परिवार के लोग घर के बाहर सोए हुए थे। मौके पर पहुंचे ग्रामीण बाल्टी से पानी फेंक आग बुझाने की कोशिश करते रहे लेकिन फायरब्रिगेड के आने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित ने पड़ोस के दस लोगों पर पुरानी रंजिश को लेकर आग लगाने का आरोप लगाया है।घटना की सूचना पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...