हमीरपुर, जून 15 -- बिवांर, संवाददाता। थानाक्षेत्र के मुटनी गांव में रविवार की देर रात अज्ञात कारणों से एक किसान के घर लगी आग से लाखों रुपए का नुकसान हुआ। आग से घरेलू गैस सिलेंडर भी फट गया, जिससे स्थिति और ज्यादा खराब हो गई। आग से घर के अंदर अलमारी में रखे करीब 7.50 लाख रुपए कैश, सोने-चांदी के लाखों गहने भी जले हैं। घटना के समय किसान का परिवार वैवाहिक कार्यक्रम में मौदहा कस्बा गया हुआ था। देर रात फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। करीब 20 लाख रुपए से अधिक के नुकसान की संभावना जताई गई है। लेखपाल ने सर्वे कर रिपोर्ट तहसील को भेजी है। क्षेत्र के मुटनी गांव के उपरौस में जिलेदार खान का परिवार रहता है। जिलेदार पेशे से किसान हैं। रविवार को उसका पूरा परिवार मौदहा में एक शादी समारोह में घर का ताला डालकर गया हुआ था। रात करीब नौ बजे के ...