लखीमपुरखीरी, जून 10 -- मंगलवार दोपहर में कस्बे के जंगल किनारे बसे व्रन्दावन कालोनी के पास स्थित कब्रिस्तान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें देख ग्रामीण बाल्टी में पानी लेकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे। वहीं इसकी सूचना पर कस्बे के रजा जमा मस्जिद कमेटी के सदस्य शमशाद खान, असलम, शमीम, गुलाम रसुल अता आदि ने पहुच कर आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड पलिया को सूचना दी गई। सूचना के डेढ़ घण्टे बाद दमकल वाहन पहुंचा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...