हमीरपुर, मार्च 30 -- बिवांर। थानाक्षेत्र के कल्ला गांव में रविवार की देर रात युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव निवासी रामपाल प्रजापति के 20 वर्षीय रवि ने रविवार देर रात गांव के बाहर खेत पर खड़े नीम के पेड़ से गमछा बांधकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सवेरे उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया। पिता ने बताया कि रवि उसके दो पुत्रों में बड़ा पुत्र था और अविवाहित था। रविवार देर रात घर में फोन करके बताया कि उसका छानी गांव के पास एक्सीडेंट हो गया है, जिसके बाद परिजन उसे छानी आसपास ढूंढने निकल गए, लेकिन कुछ देर बाद उसका फोन भी बंद हो गया और सुबह उसे पेड़ से लटका पाया गया। बताया कि कुछ लोगों ने बताया कि रात के समय रवि छानी गांव के बाहर स्थित भोला ढाबा से खाना खाकर लौटा था। वहीं हलका इंचार्ज मुहम्मद सुल्तान ने बताया कि शव को पोस्ट...