लखीमपुरखीरी, मई 16 -- घर से अपना टेंपो लेकर सवारी ढोने के लिए निकले एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। शनिवार को थाना संपूर्णानगर क्षेत्र के ग्राम गदनिया निवासी नरेश (45) पुत्र मंगू लाल ने जामुन के पेड़ से लटककर फांसी लगाकर जान दे दी। थाना प्रभारी संपूर्णानगर कृष्ण कुमार व परसपुर चौकी इंचार्ज हरिनाथ पाल मौके पर पहुंचे और शव अपने कब्जे में ले लिया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- कमरे से युवक का फंदे से लटका मिला शव यह भी पढ़ें- कमरे से युवक का फंदे से लटका मिला शव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...