उरई, अप्रैल 8 -- एट। संवाददाता थाना क्षेत्र के मंगलवार देर रात्रि गिरथान गांव में एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल परिजन खुदकुशी की वजह के बारे में कुछ नहीं बता पाए।ग्राम गिरथान निवासी देव सिंह परिहार 32 वर्ष मजदूरी कर अपना परिवार चल रहा था पर मंगलवार दिन रात को उसने अपने ही घर में अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। जब परिजनों ने देखा तो घर में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। बताया गया है देव सिंह शराब पीता था मृतक के दो लड़के पत्नी रोशनी का रो रोकर बुरा हाल है। वही बताया गया देव सिंह मजदूरी करके घर का भरण पोषण करता था।।थाना प्रभारी पंकज पांडे का कहना है फांसी किन कारणों से लगाई है इसकी जांच की जा रही है।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.