हमीरपुर, मार्च 14 -- राठ, संवाददाता। अज्ञात कारणों के चलते किशोर ने शुक्रवार की शाम खलिहान में लगे पेड़ में फंदा डालकर फांसी लगा ली। इकलौते पुत्र की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के कैंथा गांव निवासी मानसिंह राजपूत ने बताया कि वह इकलौते 17 वर्षीय पुत्र संतोष के साथ चार बीघा कृषि योग्य भूमि पर खेतीबाड़ी कर परिवार का गुजर-बसर करते हैं। शुक्रवार को संतोष खेत जाने की बात कहकर घर से निकला था। शाम 6.30 बजे जब उसकी मां मन्नी खलिहान पहुंची तो वह रस्सी के सहारे पेड़ में लटका हुआ था। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर सीएचसी लेकर भागे, जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया।मान सिंह राजपूत ने बताया कि संतोष की मौत उसकी मां मन्नी और बहन संगीता का रो-रोकर का बुरा हाल है। परिजन संतोष द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.