लखीमपुरखीरी, मार्च 8 -- मैलानी थाना क्षेत्र की संसारपुर चौकी के अंतर्गत कुकुहापुर गांव में रहने वाले एक 55 वर्षीय अधेड़ ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। मैलानी थाना क्षेत्र के कुकुहापुर निवासी 55 वर्षीय अमरीका प्रसाद पुत्र रामलाल ने शनिवार को गांव के दक्षिण एक आम के बाग में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के कारणों का पता नही चल सका है। मृतक अमरीका शनिवार की सुबह करीब 9 बजे घर से निकले थे जिसके बाद घर नही पहुंचे। दोपहर करीब 4 बजे गांव के दक्षिण बाग की तरफ गए लोगों ने एक पेड़ से अमरीका को फंदा लगाए लटका हुआ देखा तो दंग रह गए। तत्काल परिजनों को सूचना दी गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार मृतक शराब पीने का आदी था। मौके से शराब की पन्नी भी बरामद हुई है।

हिंदी हिन्दुस्...