गंगापार, मार्च 24 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। सप्ताहभर पहले ऑटो की टक्कर से घायल युवक के पिता ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।थाना करछना के कटका बैरियर निवासी केशवनाथ विश्वकर्मा का बेटा पुष्पराज विश्वकर्मा 13 मार्च को मांडा के हाटा गया था, वहां से लौटते समय मेजारोड मेजा मार्ग पर तेन्दुआ गांव के सामने पहुंचा तो गलत दिशा से आ रही ॲाटो ने पुष्पराज को टक्कर मार दी थी। इस घटना में बाइक सवार युवक का हाथ व दाहिना पैर टूट गया था। टक्कर मारने के बाद ऑटो चालक भाग गया था। राहगीरों ने घायल की सूचना पुलिस व उसके परिजनों को दी तो पुलिस व परिजन पहुंचकर उसे सीएचसी मेजा ले गए थे, हालत नाजुक देख अस्पताल के डॉक्टरों ने घायल को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...