गोरखपुर, अप्रैल 4 -- सोनबरसा, हिन्दुस्तान संवाद। एम्स क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में शनिवार सुबह 8:30 बजे पुलिस चौकी के पास फोरलेन पर ऑटो की टक्कर से एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। इसी दौरान ऑटो के पीछे एक बाइक सवार युवक टकरा गया। बाइक सवार युवक बाल-बाल बच गया। सोनबरसा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल महिला को एम्स अस्पताल भिजवाया। कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के भलुई पिपरा टोला निवासिनी सरिता देवी (42) पत्नी राधेश्याम शनिवार की सुबह सोनबरसा बाजार में पुलिस चौकी के पास फोरलेन पार कर रही थी। उसी दौरान गोरखपुर की तरफ जा रहा तेज गति ऑटो ने महिला को टक्कर मार दिया, जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। चालक ऑटो लेकर मौके से फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...