गढ़वा, मई 29 -- श्रीबंशीधरनगर, प्रतिनिधि। श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान शंकर उरांव के 18 वर्षीय पुत्र गोविंद उरांव के रूप में हुई है। वह गढ़वा थाना क्षेत्र के गुरदी गांव का रहने वाला है। घटना बुधवार रात करीब दो बजे की है। वह अपने नानी के घर जंगीपुर में ही रहता था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार गोविंद उरांव बुधवार देर रात किसी व्यक्ति को बाइक से छोड़कर अपने नानी के घर जंगीपुर लौट रहा था। यह भी पढ़ें- जंगीपुर में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में एमआरएमसीएच रेफर उसी बीच घर पहुंचने से पहले कुछ ही दूरी पर पीछे से बाइक पर पहुंचे अज्ञात अपराधियों ने उस पर गोली चला दी। गोली युवक की गर्दन और पीठ के बीच हिस्से में जा फ...