गंगापार, जून 3 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। बारा थाना क्षेत्र के मदरहा रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर मंगलवार रात एक अधेड़ ट्रेन से कट गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर बारा पुलिस पहुंची उसकी पहचान कराने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई।क्षेत्र के मदरहा रेलवे स्टेशन पर नियुक्त पॉइंट्स मैन राजबहादुर कन्नौजिया पुत्र राजनारायण की ओर से सूचना दी गई कि किमी. सं. 1330/3 अप और डाउन लाइन के बीच में एक शव पड़ा है। जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे तो बारा थाना अंतर्गत मुड़ेहरा गांव के पास एक शव क्षत विक्षत अवस्था में मिला। उसके दाहिने हाथ पर ॐ का चिन्ह व पप्पू सिंह लिखा हुआ है। शव की पहचान के बारे में जानकारी की गई परन्तु कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...