बलिया, मार्च 5 -- फेफना। स्थानीय कस्बा से सटे सीएचसी के पास गुरुवार को करीब 50 वर्षीय अज्ञात का शव पड़ा मिला। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में ले लिया। बताया जाता है कि पशुओं को चरा रहे एक चरवाहा की नजर पड़ी तो उसने आसपास के लोगों को अवगत कराया। इसके बाद भीड़ जुट गयी तथा मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना पाकर पहुंचे एसओ विश्वदीप सिंह ने पूछताछ के बाद शव को कब्जा में ले लिया। उनका कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही तथ्यों की जानकारी हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.