आजमगढ़, मार्च 7 -- आजमगढ़। हैदराबाद के कान्हा शांति वनम में शुक्रवार से शुरू हुई पांच दिवसीय सातवीं पैरा नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए जिले के अजेंद्र राय को रेफरी नामित किया गया है। दिव्यांगजनों के लिए आयोजित चैंपियनशिप में देशभर से लगभग 535 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। अजेंद्र राय को मिली को मिली इस जिम्मेदारी पर जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, डायट प्राचार्य अमरनाथ राय, एडी बेसिक मनोज कुमार मिश्रा, बीएसए राजीव पाठक, जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ. डीपी राय, सचिव डॉ. पीयूष कुमार सिंह, कृष्णामोहन त्रिपाठी, कृष्णकांत मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद यादव, पुनीत राय, विजय कुमार सिंह आदि ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.