कौशाम्बी, मार्च 15 -- सैनी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत अजुहा वार्ड चार स्थित रसूलपुर मढ़िया में नेशनल हाईवे किनारे स्थित तालाब और ससुर खदेरी नदी में अवैध खनन का खेल खुलेआम जारी है। आरोप है कि खनन माफिया जेसीबी मशीन और डंपरों की मदद से 15 घन मीटर से अधिक गहराई तक मिट्टी की खुदाई कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार दिन-रात चल रहे इस अवैध खनन से क्षेत्र में बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब और नदी किनारों को लगातार गहरा किया जा रहा है। जिससे जमीन धंसने का खतरा बढ़ गया है। एक वर्ष पहले इसी गांव में अवैध खनन के दौरान मिट्टी धंसने से एक मासूम बच्ची की दबकर मौत हो गई थी। घटना के बाद भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते खनन माफिया बेखौफ होकर अवैध मिट्टी खनन का कार्य करते चले आ रहे हैं। ग्रामीणों का आर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.