कौशाम्बी, अप्रैल 17 -- सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे में एक अधेड़ की अचानक मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि अधेड़ लंबे समय से बीमार चल रहा था। इससे मौत हुई। मिली जानकारी के अनुसार, वार्ड छह कृष्णा नगर निवासी ओमकार यादव (57) साल बीते कई दिनों से बीमार चल रहे थे। गुरुवार देर रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और देखते ही देखते उनकी मौत हो गई। अधेड़ की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को परिजनों ने अधेड़ का अंतिम संस्कार कर दिया। यह भी पढ़ें- बाइकों की भिड़ंत में जख्मी अधेड़ की गई जान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...