कौशाम्बी, दिसम्बर 18 -- अजुहा, हिन्दुस्तान संवाद नगर पंचायत अजुहा में गुरुवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सर्विस लेने कब्जा मुक्त कराई गई। अजुहा में हाईवे के सर्विस लेने पर लोगों ने कब्जा कर लिया था। इसकी वजह से जाम की समस्या बनी रहती थी। हादसे की आशंका रहती थी। कई बार अतिक्रमणकारियों से आमजन की कहासुनी तक हो जाती थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा ने अतिक्रमण हटवाने का आदेश दिया था। उनके आदेश पर गुरुवार को स्थानीय चौकी पुलिस, यातायात पुलिस, एनएचएआई व टाउन एरिया प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर सर्विस लेन को कब्जा मुक्त करा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.