कौशाम्बी, फरवरी 28 -- अजुहा नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर शनिवार को प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। औचक निरीक्षण के दौरान गंदगी पाए जाने पर अधिशासी अधिकारी (ईओ) रश्मि सिंह ने सफाई कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई और व्यवस्था में सुधार के स्पष्ट निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वार्ड दो स्थित धोबी घाट तालाब परिसर में जगह-जगह फैली गंदगी देख अधिकारी नाराज हो गईं। उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमित सफाई, कूड़ा उठान और निगरानी की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश भी दिए गए। तालाब परिसर में आसपास के लोगों द्वारा कूड़ा फेंके जाने की शिकायत पर भी सख्त रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा कि यदि भविष्य में वहां गंदगी पाई गई तो संबंधित लोगों के खिलाफ कान...