कौशाम्बी, जनवरी 13 -- स्थानीय पुलिस चौकी के प्रभारी रहे उप निरीक्षक अंशुमान मिश्रा का तबादला सिंघिया चौकी हो गई है। मंगलवार को इलाकाई नागरिकों व पुलिस कर्मचारियों ने उनको नम आंखों से विदाई दी। इसी बीच नवागत अजुहा चौकी इंचार्ज अनुराग सिंह ने पदभार भी ग्रहण कर लिया। इस मौके पर प्रदीप कुमार त्रिपाठी, राजू पांडेय, सैयद फारूक हसन, अच्छू भाई, सिद्दीक हसन उर्फ अंबर भाई, शारदा प्रसाद, ललित, उदय, हर्ष सोनी, कनिष्क साहू, अरविंद केसरवानी, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...