सोनभद्र, जनवरी 9 -- म्योरपुर। स्थानीय ब्लाक के ग्राम पंचायत जरहा के अंजीर नदी पर लघु सिंचाई विभाग की तरफ से चेक डैम का निर्माण कराया जाएगा। चेकडैम बनने से दो दर्जन से ज्यादा किसानों के 50 बीघा जमीन सिंचित होगी। किसानों की मांग को लेकर ब्लाक प्रमुख मान सिंह गोंड़ ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपा था। पत्र में उन्होंने अंजीर नदी पर चेकडैम बनाने की मांग की थी। जिसके बाद डीएम ने ने लघु सिंचाई विभाग से इस संबंध में स्थलीय रिपोर्ट तलब की और जल्द से जल्द चेकडैम निर्माण कराने का निर्देश दिया है। विभाग के अधिशासी अभियंता ने सहायक अभियंता के माध्यम से स्थलीय रिपोर्ट देने को कहा है। ब्लाक प्रमुख ने बताया कि जरहा में अंजीर नदी पर चेकडैम निर्माण से जल स्रोत बढ़ेगा और किसानों के कूप और हैंड पंपों में गर्मी में भी पानी की किल्लत नहीं होगी। साथ ही दो दर्जन किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.