पलामू, अगस्त 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में बुधवार को अजीम प्रेमजी फाउंडेशन (एपीएफ) की स्कॉलरशिप योजना को लेकर एक दिनी कार्यशाला आयोजित संबंधित चर्चा की गई। उच्च शिक्षा निदेशालय, रांची के निर्देश पर एपीएफ के तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ एनपीयू के कुलपति प्रो. डॉ दिनेश कुमार सिंह और कुल सचिव डॉ नफीस अहमद ने संयुक्त रूप से किया। इसमें एनपीयू अंतर्गत अंगीभूत एवं संबद्धता प्राप्त महाविद्यालयों के साथ-साथ बीएड, एलएलबी और नर्सिंग कॉलेजों के प्राचार्यों ने भाग लिया। विश्वविद्यालय के कांफ्रेंस हाल में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ पूर्वाह्न 11:30 बजे हुआ। इसमें छात्राओं को प्रदान की जाने वाली स्कॉलरशिप की राशि, पात्रता और योजना की प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। संबंधित तकनीकी विशे...