आरा, मार्च 24 -- अंगिआंव, संवाद सूत्र। इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित होते ही अजीमाबाद गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। शालिग्राम हरगौरी प्लस टू उच्च विद्यालय चिलहर के कला संकाय की छात्रा रौनक जमा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग 92% अंक हासिल कर विद्यालय और गांव का नाम रोशन किया है। रौनक के पिता सलीम एजाज अहमद शिक्षक हैं, जबकि उनकी माता शाबरीन परवीन गृहिणी हैं। बेटी की इस सफलता से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने उसकी मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नियमित पढ़ाई, अनुशासन और कड़ी मेहनत के बल पर ही ऐसी सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...