रामपुर, जून 8 -- सैदनगर। अजीमनगर पुलिस ने रविवार देर रात तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने कुछ दिन पहले जन सेवा केंद्र में चोरी की थी। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी गया सामान और नकदी भी बरामद है। पकड़े गए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के जिठनिया अड्डे कुवरपुर नानकर निवासी मक्खन सिंह का जन सेवा केंद्र है। 2 दिन पूर्व चोरों ने जन सेवा केंद्र में चोरी कर ली थी। इस दौरान चोर रुपयों के साथ कुछ कीमती सामान लेकर फरार हो गए थे। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। रविवार देर रात थाना अध्यक्ष कर्म सिंह पाल पुलिस बल के साथ रात्रि गश्त कर रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस में तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोक लिया। पूछताछ करने पर आरोपी बार-बार अपने बयान बदलते रहे। पुलिस ने शक्ति क...