अजीत यादव बने बेस्ट प्लेयर ऑफ द अवार्ड, आशु ने भी दिखाया दम
गाजीपुर, सितम्बर 14 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। चीन के मोकी में आयोजित जूनियर एशिया कप में भारतीय अंडर-18 हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। इस ऐतिहासिक जीत में करमपुर के दो होनहार खिलाड़ियों अजीत यादव और आशु मौर्य ने अहम भूमिका निभाई। मेघबरन सिंह हॉकी स्टेडियम की नर्सरी से निकले अजीत यादव पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में रहे। उन्होंने छह गोल दागे, जिसमें एक मुकाबले में हैट्रिक भी शामिल रही। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें बेस्ट प्लेयर ऑफ द अवार्ड के खिताब से नवाजा गया। फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया के खिलाफ अजीत ने नौवें मिनट में गोल कर भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई। यह भी पढ़ें- एशिया कप विजेता टीम में गुरुकुल विवि के छात्र चिराग चमके वहीं 50वें मिनट में आशु मौर्य ने शानदार गोल कर टीम की स्थिति मजबूत कर दी। भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.