विकासनगर, अप्रैल 7 -- उत्तराखंड युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी का मंगलवार को गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में अजीत चौहान जिलाध्यक्ष, तौकीर आलम महासचिव चुने गए। सूरज तोमर को चकराता विधान सभा अध्यक्ष, सुधांशु कुमार मसूरी विधान सभा अध्यक्ष, जॉय बर्सवाल सहसपुर विधान सभा अध्यक्ष और दीक्षांत विकासनगर विधान सभा अध्यक्ष नियुक्त किए गए। जबकि केदारावाला निवासी आकाश आजाद को प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...