नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- महाराष्ट्र राजस्व विभाग ने उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के बेटे पार्थ से जुड़े़ 300 करोड़ रुपये के सरकारी भूमि के सौदे को लेकर तहसीलदार को निलंबित कर दिया है। साथ ही सौदे की जांच के लिए एक समिति गठित की गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भूमि सौदे के बारे में गुरुवार को कहा कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं, क्योंकि प्रथमदृष्टया मामला गंभीर लग रहा है। वहीं, विपक्ष ने इस मुद्दे पर सत्तारूढ़ महायुति पर निशाना साधा। अधिकारियों के अनुसार 40 एकड़ सरकारी जमीन अमाडिया एंटरप्राइजेज एलएलपी को 300 करोड़ रुपये में बेची गई। कंपनी में पार्थ भी भागीदार हैं। इस सौदे में स्टांप शुल्क भी माफ कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार सरकारी जमीन होने के कारण इस भूखंड को किसी निजी फर्म को नहीं बेचा जा सकता। पंजीकरण महानिरीक्षक रवींद्र बिनवाडे ने बत...