मुंबई।, अक्टूबर 2 -- बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के बेटे पार्थ पवार को लेकर महाराष्ट्र पुलिस से तीखे सवाल पूछे। जज ने पुणे के विवादित जमीन सौदे के मामले में राज्यसभा सांसद को आरोपी नहीं बनाने के पुलिस के फैसले पर सवाल उठाया। आपको बता दें कि इस मामले में जिस कंपनी ने मुंढवा जैसे पॉश इलाके में सरकारी जमीन का एक टुकड़ा बहुत कम कीमत पर खरीदा था उसमें पार्थ पवार की 99% हिस्सेदारी थी। जस्टिस माधव जामदार की बेंच ने महाराष्ट्र के डीजीपी सदानंद दाते से कहा, "जांच अधिकारी के तौर पर आपका यह रुख कैसा है कि जिस व्यक्ति के पास 99% शेयरहोल्डिंग है वह जिम्मेदार नहीं है। आरोपी वह व्यक्ति है जिसके पास 1% शेयरहोल्डिंग है। क्या 99% शेयर रखने वाले पार्थ पवार इस सौदे से फायदा उठाने वाले नहीं हैं?"तहसीलदार को कोर्ट...