नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल (NSA Ajit Doval) को लेकर पाकिस्तान के नेता से लेकर अधिकारी तक खौफ में जीते हैं। वहां होने वाले किसी भी हमले के लिए डोभाल को ही दोषी ठहराया जाता है। पाकिस्तान के परमाणु हथियारों से जुड़े एक वरिष्ठ सलाहकार ने भारत पर टीटीपी और बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) जैसे आतंकवादी संगठनों का समर्थन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसे डोभाल सिद्धांत करार दिया है। पाकिस्तान की नेशनल कमांड अथॉरिटी (NCA) के सलाहकार लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) मजहर जमील ने आरोप लगाया कि भारतअपनी नीति के एक हथियार के रूप में आतंकवाद का निर्यात कर रहा है। पाकिस्तान में अस्थिरता पैदा करने के लिए डोभाल सिद्धांत को लागू कर रहा है।मुक्ति वाहिनी और LTTE का जिक्र 13 अक्टूबर को लंदन में इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर ...