अजीत के सिर की हड्डियां टूटी, फटा मिला फेफड़ा भी
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 3 -- गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र में इमलिया गांव के निकट सड़क किनारे मृत मिले शौर्य हॉस्पिटल संचालक अजीत कुमार (36) की मौत को लेकर पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पोस्टमार्टम में अजीत के सिर और सीने में बेहद गंभीर और जानलेवा चोटें पाई गई हैं। डॉक्टर ने मृत्यु का कारण मृत्यु से पूर्व लगी चोटों के चलते अत्यधिक रक्तस्राव और शॉक बताया है।
जांच के सवाल मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि पुलिस घटना को सड़क दुर्घटना मान रही है जबकि जिस कार से अजीत के जाने की बात सामने आई थी वह गन्ने के खेत में दलदल में फंसी मिली थी और उसमें कोई ऐसी स्पष्ट क्षति सामने नहीं आई जिससे इतनी भयावह चोटों का कारण आसानी से समझ में आ सके। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर अजीत के सिर की हड्डियां टूटने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.