गिरडीह, जून 15 -- गिरिडीह,प्रतिनिधि। ऑल इंडिया चंद्रवंशी युवा एसोसिएशन (एआईसीवाईए) के नए कार्यकाल के लिए कमेटियों का विस्तार शुरू हो गया है। इसी कड़ी में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने अजीत कुमार की सामाजिक सक्रियता और उत्कृष्ट कार्य क्षमता को देखते हुए उन्हें पुनः झारखंड प्रदेश संयोजक के पद पर नियुक्त किया है। उनकी इस दोबारा नियुक्ति से गिरिडीह समेत पूरे झारखंड के चंद्रवंशी समाज और युवाओं में भारी हर्ष का माहौल है। गिरिडीह के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इसे समाज की जीत बताते हुए कहा कि अजीत कुमार के नेतृत्व में संगठन धरातल पर मजबूत होगा।मनोनयन पत्र जारी करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने विश्वास जताया कि अजीत कुमार पूर्व की भांति पूर्ण लगन, समर्पण और कुशलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे और पद की गर...