लखनऊ, जनवरी 24 -- लखनऊ। उप्र लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीरियल एसोसिएशन लखनऊ शाखा के द्विवार्षिक अधिवेशन में कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। अजीत कुमार रावत को अध्यक्ष और शशांक शुक्ला को दूसरी बार सचिव चुना गया। मोहसिन खान निर्विरोध कार्यकारी अध्यक्ष चुने गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष प्रीति मौर्या, संयुक्त सचिव सुमित शुक्ला, संगठन सचिव विनय कुमार, वित्त सचिव चंदन श्रीवास्तव, संगठन सचिव (महिला) काजल शुक्ला सम्प्रेक्षक अभिषेक यादव (निर्विरोध) चुने गए। प्रांतीय अध्यक्ष पद्मनाभ् त्रिवेदी ने शपथ दिलाई। चुनाव प्रेरणा सदन में हुआ। सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव, पदमनाभ् त्रिवेदी, जेपी पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.