नयी दिल्ली, अक्टूबर 6 -- भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को पुरुष चयन समिति में एक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए। यह पद चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद खाली हुआ है। अगरकर का कार्यकाल चार अक्टूबर को समाप्त हुआ। इस पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने 18 सितंबर को बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक के शुरू होने से ठीक पहले बोर्ड को सूचित कर दिया था कि वह अपने अनुबंध का विस्तार नहीं चाहते हैं। पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा फिलहाल पुरुष टीम की चयन समिति के अंतरिम अध्यक्ष हैं। शिव सुंदर दास, अजय रात्रा और आरपी सिंह चयन समिति के अन्य मौजूदा सदस्य हैं। बीसीसीआई ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ''भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अपनी पुरुष चयन समिति में एक पद के लिए आवेदन आमंत्रित करता है।'' बोर्ड ने वेबसाइट में जारी अपनी प्रेस ...