नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने चीफ सिलेक्टर के तौर पर अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म होने के बाद उन्हें बधाई दी है। साथ में कहा है कि आपने 3 आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं, जो इस भरोसे का सबूत हैं कि आपने टीम को सबसे आगे रखा है। अजीत अगरकर लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता रहे। सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन रहते हुए उन्होंने 3 बार ऐसी टीम चुनी, जिसने आईसीसी ट्रॉफी उठाई। उन्हीं के नेतृत्व में चुनी गई टीमों ने टी20 वर्ल्ड कप 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीता था। 2023 के विश्व कप फाइनल तक पहुंचने वाली टीम भी उन्हीं के नेतृत्व वाली चयन समिति ने चुनी थी। गौतम गंभीर ने अपने आधिकारिक एक्स पोस्ट में लिखा, "प्रिय अजीत भाई, आपके साथ काम करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। वो 3 ICC ट्रॉफियां ...