औरैया, दिसम्बर 13 -- कोतवाली क्षेत्र के बाबरपुर सिद्धार्थनगर से एक 13 वर्षीय नाबालिग छात्र के लापता होने से परिजनों में चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार राजा सहाब, जो जनता इंटर कॉलेज अजीतमल में कक्षा 9 का छात्र है, 12 दिसंबर की सुबह करीब नौ बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारी व अन्य संभावित स्थानों पर तलाश की, साथ ही स्कूल से संपर्क किया, जहां पता चला कि वह उस दिन विद्यालय नहीं पहुंचा था। छात्र की लंबाई लगभग पांच फुट, रंग गोरा और चेहरा गोल बताया गया है। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस तलाश में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...