अजीतमल तिराहा पर जाम से राहत, ट्रैफिक पुलिस की स्थायी तैनाती
औरैया, अप्रैल 24 -- अजीतमल, संवाददाता। कस्बे के व्यस्त अजीतमल तिराहा पर लंबे समय से चली आ रही जाम की समस्या से अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन ने इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेते हुए तिराहा पर ट्रैफिक पुलिस की स्थायी तैनाती कर दी है। क्षेत्राधिकारी मनोज गंगवार के निर्देश पर अब तिराहा पर ट्रैफिक सिपाही पूरे समय मौजूद रहकर यातायात व्यवस्था संभालेंगे। दोपहर के समय, विशेषकर स्कूलों की छुट्टी और कार्यालयों के बंद होने के दौरान यहां अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी, जिससे स्कूली बच्चों, अभिभावकों और आम नागरिकों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती थीं, जिससे मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत होती थी। स्थानीय लोगों और व्यापारियों द्वारा लगातार इस समस्या को उठाया जा रहा था। मामला मीडिया में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.