उन्नाव, जून 20 -- नवाबगंज, संवाददाता। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के अजीजपुर गांव में कृषि भूमि और आबादी के निकट बायो मेडिकल कचरे के कथित अवैध भंडारण एवं निस्तारण की शिकायत पर क्षेत्रीय स्वास्थ्य टीम ने पड़ताल कर रिपोर्ट तैयार की है। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में मेडिकल अपशिष्ट मिला है।गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद ने आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से जिलाधिकारी को शिकायत देते हुए आरोप लगाया था कि गांव के बाहर उनकी कृषि भूमि से सटी जमीन पर अस्पतालों और नर्सिंग होमों से निकलने वाले जैव-चिकित्सीय अपशिष्ट का अवैध रूप से संग्रहण और निस्तारण किया जा रहा है। शिकायत थी कि, खुले में मेडिकल कचरा डाले जाने से क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है, तथा संक्रमण और प्रदूषण का खतरा बना हुआ है। यह भी पढ़ें- गुंडी में अवैध क्लीनिक की शिकायत पर छापा इससे ग्रामीणों, पशुओं और क...