बलिया, जनवरी 28 -- रसड़ा। अधिवक्ता बार एसोसिएशन रसड़ा की शोक सभा बुधवार को सिविल कोर्ट परिसर में हुई। इसमें महाराष्ट्र सरकार के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार, उनके सुरक्षा कर्मी व विमान चालक समेत पांच लोगों की मुम्बई से बारामती जाते समय विमान दुर्घटना में हुई मौत पर दो मिनट का मौन रखकर गहरी शोक संवेदना जताई गई।शोक सभा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश यादव, इंद्रदेव यादव, रामशब्द यादव, भुवनेंद्र सिंह, अमित मणि त्रिपाठी, सुशील सिंह, नवरत्न यादव, अजय सिंह, शुभम सोनी, संदीप पाल, धर्मेंद्र कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...