नई दिल्ली, जनवरी 31 -- महाराष्ट्र में सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की तैयारियों पर शिवसेना (यूबीटी) ने निशाना साधा है। पार्टी के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि अजित पवार की चिता अभी ठंडी भी नहीं हुई है और शपथ ग्रहण की तैयारी चल रही है। शनिवार को उन्होंने कहा, 'महाराष्ट्र ने एक बहुत बड़ा नेता खोया है। बारामती ने अपना लाल खोया है। इसके बावजूद हम लोग देख रहे हैं कि सुनेत्रा पवार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाली हैं। यह उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला है। लेकिन, ये जो हो रहा है... क्या नैतिकता है? क्या यह किसी भी राजनीतिक दल को शोभा देता है। हमारे हिंदू धर्म में नियम है कि जब तक तेरहीं नहीं हो जाती तब तक कोई भी शुभ काम नहीं होता है।' यह भी पढ़ें- 'मुझे नहीं पता, दूसरे नेता फैसले ले रहे'; सुनेत्रा पवार के डिप्टी CM बनने पर शरद आनं...