मुंबई।, जनवरी 30 -- Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की जान लेने वाले विमान हादसे का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, वह रोंगटे खड़े कर देने वाला है। वीडियो में दिख रहा है कि लैंडिंग के दूसरे प्रयास के दौरान विमान का बायां पंख अचानक नीचे की ओर झुक गया और विमान एक तरफ झुकते हुए आग के गोले में तब्दील हो गया। विशेषज्ञों के अनुसार, यह दृश्य तीन संभावित स्थितियों की ओर इशारा करता है।एरोडायनामिक स्टॉल वीडियो में विमान को जिस तरह अचानक एक तरफ मुड़ते देखा गया, वह 'असममित एरोडायनामिक स्टॉल' (Asymmetric Aerodynamic Stall) का संकेत हो सकता है। जब विमान की गति बहुत कम हो जाती है या उसका कोण बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, तो पंख हवा को काटना बंद कर देते हैं और लिफ्ट खत्म हो जाती है। लियरजेट 45 जैसे विमानों के इं...