पटना, जुलाई 22 -- राकांपा के राष्ट्रीय सचिव राणा रणवीर सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. अजित दादा पवार पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत हैं। बुधवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में स्व. अजित दादा पवार के जन्मदिन के अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने शांति पूजा एवं हवन पूजन किया। जन्मदिन कार्यक्रम के मौके पर राणा रणवीर सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे ईमानदारी से मेहनत करें ताकि पार्टी की दमदार उपस्थिति बिहार सहित संपूर्ण देश में हो। मौके पर डीपी सिंह, राम छविला सिंह, कपिल चौधरी, विजय सिंह, सुरेश सिंह, राम ध्यान कुशवाहा, कामता यादव, नित्यानंद सिंह सहित अन्य पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...