नई दिल्ली, जनवरी 31 -- दिवंगत एनसीपी प्रमुख अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। इस पद को संभालने वाली वह पहली महिला हैं। महाराष्ट्र राजभवन में हुए एक छोटे से कार्यक्रम में एनसीपी, भाजपा और एकनाथ शिंदे गुट के नेताओं की मौजूदगी में उन्होंने पद और गरिमा की शपथ ली। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई संदेश दिया। पीएम ने लिखा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वह राज्य के लोगों के कल्याण के लिए अथक परिश्रम करेंगी और दिवंगत अजित दादा पवार के विजन को साकार करेंगी। महाराष्ट्र राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह के समाप्त होने के कुछ देर बाद ही पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अपना बधाई संदेश दिया। उन्होंने लिखा, "महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री बनने और इस दायित्व को संभालने वाली पह...