नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- Aja Ekadashi 2026: भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अजा एकादशी इस बार 7 सितंबर, सोमवार को मनाई जा रही है। सनातन परंपरा में एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। इस दिन व्रत, पूजा-पाठ और दान के साथ मन को संयमित रखने पर भी जोर दिया जाता है। यही वजह है कि एकादशी से जुड़े संदेश केवल धार्मिक जीवन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में भी धैर्य, संयम और सकारात्मक सोच की सीख देते हैं।अजा एकादशी कब है? पंचांग के अनुसार अजा एकादशी की तिथि 6 सितंबर 2026 की शाम 7 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर 7 सितंबर की शाम करीब 5 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर अजा एकादशी का व्रत 7 सितंबर को रखा जा रहा है। व्रत का पारण अगले दिन यानी 8 सितंबर को द्वादशी तिथि में किया जाएगा। नई दिल्ली के पंचांग के अनुसार पारण का समय करीब स...