अजा एकादशी पर श्रद्धालुओं ने रखा व्रत
बिहारशरीफ, सितम्बर 7 -- पावापुरी, निज संवाददाता। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अजा एकादशी पर सोमवार को श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ व्रत रखा। सुबह से ही श्रद्धालु स्नान कर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना में जुटे रहे। घरों और मंदिरों में भगवान विष्णु को तुलसी दल, फल, फूल और नैवेद्य अर्पित कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की गई। पंडित सूर्यमणि पांडेय ने बताया कि मान्यता के अनुसार अजा एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन विधि-विधान से व्रत और पूजा करने से पापों का क्षय तथा भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। श्रद्धालुओं ने दिनभर अन्न ग्रहण नहीं किया और भगवान विष्णु के नाम का जाप, विष्णु सहस्रनाम तथा धार्मिक ग्रंथों का पाठ किया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: मंदिरों में अजा एकादशी पर अनुष्ठान, गूंजे श्रीहरि व बाबा श्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.