नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- सनातन धर्म में एकादशी की पूजा को लेकर काफी मान्यता है। भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली एकादशी की पूजा को बहुत ही खास माना जाता है। इस एकादशी का नाम अजा एकादशी है। धार्मिक मान्यता है कि इस इस दिन सच्चे मन से व्रत रखा जाए और विधि विधान से सारी पूजा की जाए तो पापों से मुक्ति मिलती है। इस खास दिन पर भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा होती है। अजा एकादशी पर व्रत रखने और पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आता है और पैसों से जुड़ी दिक्कत दूर होती है। इस एकादशी की कथा के अनुसार जब राजा हरिशचंद्र ने इस व्रत को रखा था तो उन्हें अपना खोया हुआ सब कुछ मिल गया था। अगर आप भी ये व्रत रखना चाहते हैं तो जानें इस व्रत का शुभ मुहूर्त और तारीख क्या है। साथ में जानें कि इस अजा एकादशी की पूजा कैसे की जाती है और भी जान...