अजा एकादशी आज, मंदिरों में होगी विशेष पूजा-अर्चना
हल्द्वानी, सितम्बर 6 -- हल्द्वानी। भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को मनाई जाने वाली अजा एकादशी सोमवार को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई जाएगी। ज्योतिषाचार्य मंजू पाण्डेय के अनुसार अजा एकादशी पर सुबह स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण कर भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। पूजा में भगवान को पीले फूल, तुलसी दल, फल और नैवेद्य अर्पित किया जाता है। इसके बाद विष्णु मंत्र का जाप, विष्णु सहस्रनाम का पाठ और अजा एकादशी की कथा का श्रवण करने की परंपरा है। शहर के सत्यनारायण मंदिर, लक्ष्मी-विष्णु मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भी विशेष पूजा-पाठ की तैयारी की गई है। मंजू पाण्डेय ने बताया कि अजा एकादशी के दिन जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और अन्य सामग्री का दान करना भी शुभ माना जाता है। यह भी पढ़ें- दशमी का संयम और तुलसी का महत्व, अजा एकादशी व्रत के ये हैं 6 प्रमु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.